Thursday, October 22nd, 2026

वर्ल्ड हेरिटेज डे: ताजमहल पर महिलाओं की फ्री एंट्री

आगरा
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) ने ताजमहल सहित सभी संरक्षित स्मारकों में महिलाओं की एंट्री फ्री कर दी है। यही नहीं 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस पर संरक्षित स्मारकों में सभी सैलानियों के लिए प्रवेश मुफ्त रहेगा। एएसआई के ज्वाइंट डायरेक्टर जनरल (मॉन्यूमेंट्स) एम नांबिराजन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों में भारतीय और विदेशी महिला पर्यटकों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा।
 
अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने जानकारी दी कि विगत वर्ष की तरह इस साल भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी स्मारकों में महिलाओं को नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा। वहीं, एएसआई की निदेशक (मॉन्यूमेंट द्वितीय) डॉ. अरविन मंजुल ने आदेश जारी कर कहा है कि 18 अप्रैल को वर्ल्ड हेरिटेज डे पर स्मारकों में भारतीय और विदेशी पर्यटकों के लिए एंट्री फ्री रहेगी।
 
बता दें, आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ताजमहल, आगरा का किला, फतेहपुर सीकरी समेत सभी स्मारकों में फ्री एंट्री का निर्णय लिया है। तहखाना में स्थित शाहजहां और मुमताज की असली कब्रों को भी देख सकेंगे। बता दें कि पिछले साल संस्कृति मंत्रालय ने महिलाओं को फ्री एंट्री देने की सुविधा शुरू की थी, जिसे इस साल भी बढ़ाया गया है।बता दें, बीते गुरुवार को एक स‍िरफ‍िरे ने ताजमहल में बम की होने की सूचना दी थी, जिसके बाद हड़कंप मच गया था। ताजमहल को खाली कराकर सर्च अभि‍यान चलाया गया, लेक‍िन कहीं कुछ नहीं म‍िला। ताजमहल पर इस तरह बम की धमकी के बावजूद ताज का दीदार करने वालों की संख्या में कोई कमी नजर नहीं आई। ताजमहल में शनिवार को 15,277 सैलानियों ने प्रवेश किया।

 

#वर्ल्ड हेरिटेज डे

Source : Agency

पाठको की राय